'Krantikari Abhiwadan' to Kanu Sanyal… Warriors take both, life and death with same emotional balance. Kanu Da was a warrior. He lived like a warrior and died like a warrior. He himself opted his way to depart from this selfish earthy world. Nature gives you the right to live and the right to die... no need to debate on it, as there is no need to live the slithering life at all...Saturday, 27 March 2010
Krantikari Abhiwadan to Kanu Da…
'Krantikari Abhiwadan' to Kanu Sanyal… Warriors take both, life and death with same emotional balance. Kanu Da was a warrior. He lived like a warrior and died like a warrior. He himself opted his way to depart from this selfish earthy world. Nature gives you the right to live and the right to die... no need to debate on it, as there is no need to live the slithering life at all...क्रांतिकारी अभिवादन कानू दा!
कानू सान्याल को क्रांतिकारी अभिवादन। योद्धा जिंदगी और मौत दोनों से समान व्यवहार करता है। कानू दा योद्धा थे। वे योद्धा की तरह जिए और इस भौतिकवादी स्वार्थी दुनिया से रवानगी के लिए उन्होंने योद्धा की तरह ही अपनी मौत का रास्ता खुद चुन लिया। प्रकृति आपको जीने का नैसर्गिक अधिकार देती है और मरने का भी... इस पर किसी भी बहस का मतलब नहीं, क्योंकि घिसट कर जीने का भी कोई मतलब नहीं...
Friday, 19 March 2010
Queasy Queen of the Quandary...
The people's heart is burning, but Mayawati is enjoying the state-sponsored 'terror show'… on the pretext of democracy. If you want to see the state of democracy in Uttar Pradesh, meet the juvenile students who have just been released from jail… they sprayed colour on the poster of Chief Minister Mayawati on Holi… this was their crime and the police were so prompt that they arrested the children, scolded them, beat them black and blue and sent them to jail. The democratic and the people friendly police of UP determined to send the children to jail and not to the remand home, threw away the Juvenile Justice Act into dustbin. Thanks to the judiciary that ultimately saved the meaning of justice and democracy and ordered to send the children to remand home...
लकवाग्रस्त लोकतंत्र का लोकमंचन
जनता जल रही है। जनप्रतिनिधि मायावती जनतंत्र के बहाने राज प्रायोजित 'शक्ति-आतंक' के प्रदर्शन के आनंदातिरेक में हैं। आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राज्य में लोकतंत्र की असलियत परखनी हो तो उन मासूम नाबालिग बच्चों के पास जाइए जो अभी-अभी जेल से छूट कर बाहर आए हैं। इन बच्चों ने होली के उत्साह में मायावती के पोस्टर पर रंग उछाल दिया था। यह उनका गंभीर अपराध था और पुलिस इस गंभीर अपराध के प्रति इतनी गंभीर थी कि उसने चार भोले-भाले बच्चों को न केवल गिरफ्तार किया बल्कि उनकी बर्बर पिटाई की और जेल में ठूंस दिया। प्रदेश की जनतांत्रिक मित्र-पुलिस ने बाल अपराध कानून को कूड़ेदान में डाल दिया और बच्चों को बाल सुधार गृह भेजने के बजाय उन्हें पेशेवर बालिग अपराधियों की बड़ी जेल में डालने की हठ तक की हद कर दी। हम आभार जताएं न्यायपालिका का... कि आखिरकार वहां न्याय और लोकतंत्र के औचित्य की हिफाजत हुई और बच्चों को रिमांड होम भेजने का आदेश जारी हुआ...
Tuesday, 16 March 2010
Respect is reciprocal
Change is nature. Change helps us learn lessons and understand the principles of life from an earthly and spiritual perspective. Without this lesson, humanity would not have reached this critical point of transition, which may take us to the next level of consciousness, if we so desire. Change gives us lesson to revise, rectify, modify and then to act to justify our meaningful existence. This is not an excerpt of any religious discourse… this is message of nature, feel it...
सम्मान परस्पर होता है न...
परिवर्तन प्रकृति है। परिवर्तन ही हमें भौतिक और आत्मिक दोनों स्तरों से जीवन को समझने का अवसर देता है। प्रकृति की इस शिक्षा के बगैर हम उस दहलीज तक नहीं पहुंच सकते थे, जहां से हम चाहें तो उस पार उतर सकते हैं। उस पार जहां से चेतना का एक और विकसित स्तर शुरू होता है। यह बात किसी धार्मिक या आध्यात्मिक उपदेश का अंश नहीं... यह प्रकृति का संदेश है, महसूस करें...
Friday, 5 March 2010
Zinda nazar aana zaroori hai…
A journalist friend from gulf said that a country where people are indulged in adulterating food and there is no severe law to punish them, can be counted as bad as anything can. The journalist friend commented after hearing the hysterical speeches on India's moral-greatness. He said that not only the countries of Middle East but in China and in many other countries, capital punishment is the only legal way out to tackle this crime, but our so-called high moral country lack even introducing a deterring law...
जिंदा नजर आना जरूरी है...
मध्य पूर्व के एक प्रमुख अखबार के पत्रकार साथी ने भारत देश की नैतिक-महानता की बड़बोली गाथाएं सुनते हुए अपनी यह टिप्पणी दी कि जिस देश में खाने के सामान में भारी तादाद में जानलेवा मिलावट होती हो और उसके खिलाफ कोई सख्त कानून न हो, उससे अधिक गिरा हुआ देश और कोई हो ही नहीं सकता। दुबई के उस पत्रकार मित्र का कहना था कि केवल मध्य पूर्व के देश ही नहीं, चीन समेत कई अन्य देशों में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की सजा मौत है। क्योंकि इससे अधिक गंभीर अपराध और कुछ हो ही नहीं सकता...
Friday, 26 February 2010
Realism of Naxalism
Naxalites attacked a camp of Eastern Frontier Rifles in West Bengal last week and killed more than two dozen jawans. This was not only the killing of EFR jawans, but the killing of the police system of India that day. EFR is a para military force like CRP, BSF, ITBP, CISF, SSB etc. A quick analysis of the ghastly incident makes it clear that the bullets sprayed on the jawans were police-bullets, not looted but supplied to the naxal outfits by the men of the West Bengal police. In a way the EFR jawans were killed by fellow personnel of the West Bengal police. At the time of the incident also, the men of the Bengal police were sitting idle as silent spectators. Local people openly say that not only bullets, but the details of the routine and road map of the EFR camp were leaked by the men of West Bengal police...
नक्सलियों की यह ‘भ्रांति-क्रांति’
नक्सलियों ने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के दो दर्जन से अधिक जवानों को बर्बर तरीके से मार डाला। यह केवल ईएफआर जवानों की हत्या नहीं थी, बल्कि इसे भारत की नागरिक (सिविल) पुलिस व्यवस्था की हत्या के रूप में देखा जाना चाहिए। ईएफआर राज्य की पुलिस नहीं, यह सीआरपी बीएसएफ की तरह अर्ध सैनिक बल है। पश्चिम बंगाल की इस लहूलुहान घटना के मद्देनजर आप देश की स्थितियों को देखें और उसकी समीक्षा करें... मौके से आई खबरें और चश्मदीदों के बयान से यह साबित हो गया है कि जिन गोलियों की बौछार से ईएफआर के जवान मारे गए, वे गोलियां पश्चिम बंगाल पुलिस की थीं। बंगाल पुलिस की वे गोलियां नक्सलियों द्वारा लूटी हुई नहीं बल्कि बंगाल पुलिस के लोगों द्वारा नक्सली संगठनों तक 'सप्लाई' की गई थीं। घटना के समय बंगाल पुलिस के जवान और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे और धूर्त दर्शक की भूमिका निभाते रहे...
Subscribe to:
Posts (Atom)