सेनाध्यक्ष ने दबा दी सीबीआई की फाइल
जनरल के करीबी होने का फायदा लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता को, विजिलेंस-सीबीआई नाकारा साबित
प्रभात रंजन दीन
थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर का खास होने के कारण रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय ने मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई की रिपोर्ट दबा रखी है। अकूत संपत्ति जमा करने के मामले में विजिलेंस और सीबीआई की जांच रिपोर्ट आखिरी कार्रवाई के लिए रक्षा मंत्रालय को पेश की गई थी। मंत्रालय ने उसे सेना मुख्यालय भेज दिया और सेना मुख्यालय में फाइल दबा दी गई। साफ है कि सेनाध्यक्ष ने फाइल दबवा दी। जनरल दीपक कपूर लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता के इतने अंतरंग हैं कि उन्हें सेना की इंजीनियरिंग कोर का चीफ बनाने की हठ ठाने बैठे हैं।
सेना में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने की वजह से दरकिनार किए गए लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग का मध्य कमान के दागदार ओहदेदारों के बीच स्वागत है। पनाग को नहीं मालूम कितने दागी अफसरों को इस कमान में पनाह मिली हुई है। मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता भी उनमें से एक हैं। जो जितना दागदार वह उतना ही ओहदेदार। आय से अधिक सम्पत्ति जमा करने के मामले में ले. जनरल दत्ता के खिलाफ सेंट्रल विजिलेंस कमीशन ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई जांच की रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को पेश हुई। रक्षा मंत्रालय ने सेना मुख्यालय से मंतव्य मांगा, लेकिन सेना मुख्यालय में फाइल दबा दी गई। सीबीआई भी इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग से कानूनी परामर्श की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जांच रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय के विशेष प्रकोष्ठ को आखिरी निर्णय लेने के लिए पेश कर दी गई थी लेकिन उसे सेनाध्यक्ष के पास भेज दिया गया। कार्रवाई के लिए रक्षा मंत्रालय को दो महीने का समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा को ताक पर रख दिया गया।
सनद रहे, इन्कमटैक्स विभाग ने लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता के कोलकाता में डीबी-9, सेक्टर-9, सॉल्ट लेक स्थित आवास और 19/1- बंडेल रोड स्थित गैस एजेंसी से बड़ी तादाद में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिनसे उनकी अकूत सम्पत्ति का खुलासा हुआ था। गैस एजेंसी लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्ता की पत्नी नूपुर दत्ता की है। बरामद दस्तावेजों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बड़ी संख्या में वाउचर्स, कैश डिपॉजिट स्लिप्स के अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और हांगकांग एंड सिंगापुर बैंक के खाते के दस्तावेज शामिल हैं। इसमें आईसीआईसीआई बैंक का खाता (नम्बर: 000501522312) पुणे स्थित बंद गार्डन रोड ब्रांच और हांगकांग एंड सिंगापुर बैंक का खाता (नम्बर: 023609415-006) कोलकाता के रमानी चटर्जी रोड ब्रांच का पाया गया। इन्कमटैक्स अधिकारियों ने हांगकांग एंड सिंगापुर बैंक का क्रेडिट कार्ड (नम्बर: 4384599908667834) भी बरामद किया था।
मध्य कमान में ऐसे कई घोटालों, बलात्कारों, डकैतियों, चोरियों, कब्जों, राष्ट्रद्रोही हरकतों और जालसाजियों का खुलासा होता रहा है। अभी हाल ही खतरनाक सैन्य आयुधों की आपराधिक हेराफेरी का मामला उजागर हुआ था। आपको एक बार फिर याद दिला दें, 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर आनंद कुमार ने सैन्य आग्नेयास्त्रों की तस्करी में आला अधिकारियों की मिलीभगत का दस्तावेजी खुलासा किया था। भ्रष्ट अधिकारियों ने एकजुट होकर मेजर आनंद को पागल घोषित कर दिया। उसे सीखचों में जकड़ कर यहीं लखनऊ मुख्यालय में नजरबंद रखा गया। बर्बरतापूर्वक पिटाई की जाती रही। जबरन मिर्गी की दवा दी जाती रही। तीन साल तक सिविल जेल में बंद रखा गया और आखिरकार नौकरी से निकाल दिया गया। सैन्य आयुध घोटाले के बारे में मेजर आनंद ने कमांडिंग अफसर, जीओसी, जीओसी इन सी से लेकर सेनाध्यक्ष तक को आधिकारिक तौर पर इत्तला की थी। घोटाले की फाइलें सेना मुख्यालय में सड़ गईं और घोटालेबाज अधिकारियों ने मेजर आनंद की जिंदगी सड़ा दी।
इसी मध्य कमान में तत्कालीन जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस चौहान, उनकी पत्नी मीरा चौहान, तत्कालीन ब्रिगेड कमांडर संजीव मदान, कई अन्य सेनाधिकारियों और फौजियों द्वारा छावनी क्षेत्र की एक आलीशान कोठी पर कब्जा और लूटपाट किए जाने के खिलाफ डकैती का मुकदमा तक दर्ज हो चुका है। लखनऊ मुख्यालय में सेना में भर्ती के लिए आए पचासों बच्चों की सेप्टिक टैंक में डूब कर दुखद मौत की घटना हो चुकी है। लेकिन सीमेंट गारा तक खा जाने वाले गैरीसन अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी कमान मुख्यालय में एक सैनिक की बिटिया से बलात्कार करने वाले अधिकारी मेजर रैना को बेसाख्ता बरी किया जा चुका है और यहीं से संवेदनशील सूचनाओं वाले कम्प्यूटर चुराए जा चुके हैं। एक लम्बे अर्से तक यह कमान आईएसआई गतिविधियों का केंद्र बना रहा है और मेजर स्तर से लेकर कई अधिकारी-फौजी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। यहां के अफसर फौजियों के वेतन के लिए आए लाखों रुपए उड़ाने तक की हरकतें कर चुके हैं। लेकिन इन सब मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईएसआई मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई लेकिन राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को संरक्षण देने वाले छावनी क्षेत्र में अड्डा जमाए उन अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो ऊंची पहुंच वाले थे या काफी पैसे वाले।
भ्रष्टाचार के खिलाफ असरकारक विरोध दर्ज कराने की वजह से ही भारतीय सेना के सबसे सक्रिय और संवेदनशील उत्तरी कमान के सेनापति लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग को वहां से हटा दिया गया। देश की राजनीतिक-प्रशासनिक-सैनिक व्यवस्था किस स्तर के लोगों के हाथ में है, यह जनरल पनाग के तबादला प्रकरण से एक बार फिर उजागर हुआ है। अब जनरल पनाग को मध्य कमान का सेनाध्यक्ष बनाया गया है।
अपने देश की लोकतांत्रिक-अराजकता का परिदृश्य देखिए... सियाचिन से लेकर करगिल समेत पाकिस्तान की सबसे संवेदनशील सीमा की निगरानी रखने वाले उत्तरी कमान में पांच हजार करोड़ का राशन घोटाला हुआ। सैनिकों के लिए आया राशन खुले बाजार में बिकता पाया गया। सेना के अफसरों ने सैनिकों के लिए आने वाले अंडे और टेंट वगैरह भी बेच डाले। घोटाले उस समय हुए जब मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल कपूर उत्तरी कमान के कमांडर हुआ करते थे। जनरल कपूर से कार्यभार लेने वाले ले. जनरल पनाग ने सख्त कार्रवाइयां शुरू कीं, लेकिन कोई ठोस नतीजा निकले उसके पहले ही लेफ्टिनेंट जनरल पनाग को वहां से निबटा दिया गया। पनाग को हटा कर उत्तरी कमान का प्रभारी उस अधिकारी को बनाया जा रहा है जिस पर पांच हजार करोड़ के राशन घोटाले का सीधा आरोप है। इस अधिकारी का नाम है लेफ्टिनेंट जनरल पीसी भारद्वाज।
अब लेफ्टिनेंट जनरल पनाग को मध्य कमान का जनरल अफसर कमांडिंग इन चीफ बना कर लखनऊ लाया गया है। 'फील्ड एरिया' से 'पीस एरिया' में आने के बावजूद जनरल पनाग को शांति नहीं मिलने वाली। इस 'पीस एरिया' में बड़ी शांति और निश्चिंतता से घोटाले हो रहे हैं और घोटालेबाज अफसरों को यहां पनाह मिल रही है। लिहाजा, यहां 'शंट' किए जाने के बावजूद भ्रष्ट व्यवस्था को जनरल पनाग जैसे अधिकारियों से पनाह नहीं मिलने वाली। मुश्किलें खड़ी होने ही वाली हैं।
Published in Daily News Activist on March 02, 2008 (Scanned copy of news is attached)
Mail ur comments/queries/suggestion to Mr. Prabhat Ranjan Deen at prd.dna@gmail.com

No comments:
Post a Comment